दोस्तों आम का सीजन शुरू हो चुका है। बाजारों में विभिन्न वैरायटी के आम भी अब आने लगे है। वही आम गर्मियों के सीजन में आने वाला फल है। आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। यह फल अधिकतर सभी लोगो का प्रिय फल होता है। लोग गर्मियां शुरू होते ही आम के सीजन के आने का इंतजार करते है। शायद आपको नहीं पता होगा कि भारत में आम की करीब 1500 वैरायटीज उगाईं जाती है। वही इसके अलावा भारत में कुछ फेमस प्रजाति के आम भी है। जो सबसे अधिक पसंद किये जाते है। वही दुनिया में एक ऐसा आम भी है। जिसकी कीमत लाखों में है। ये दुनिया का सबसे महंगा आम है। आइये जानते है हिंदुस्तान में मिलने वाले आमों की 10 बेस्ट किस्में और साथ ही दुनिया का सबसे महंगा आम कहा पाया जाता है और इसकी कीमत कितनी है।

1 . दशहरी  – यह आम उत्तर प्रदेश में बिकने वाला सबसे अधिक पसंदीदा आम है। वही ये देश और दुनिया के सबसे रसीले आमों में से एक है। इन आम की प्रजाति की फसल लख़नऊ के आस-पास के गाँव जैसे-नन्दी फिरोजपुर, काकोरी इलाके आदि में होती है। वही लखनऊ के पास दशहरी गांव में इसकी उत्पत्ति होने के चलते इसे दशहरी नाम दिया गया। आज भी मलिहाबाद के दशहरी आम विश्‍व प्रसिद्ध हैं।

2. अल्फांसो या हापुस – हापुस आम को अंग्रेजी भाषा में अल्फांसो आम कहते है। ये आम अपने स्वाद और अलग ही मिठास के चलते विदेशी बाजारों में भी फेमस है। अल्फांसो आम की सबसे अधिक पैदावार मूल रूप से महाराष्‍ट्र राज्‍य में होती है। जिनमे रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, देवगढ़ और रायगढ़ जिले शामिल है। इसके अलावा कर्नाटक और गुजरात के कुछ हिस्‍सों में इसकी खेती की जाती है। अल्फांजो महंगे आमों की प्रजाति वाले आमों में से एक है। इसे दुनिया के दूसरे हिस्‍सो में भी निर्यात किया जाता है। इस आम की खास बात यह होती है कि इसके अंदर पल्‍प केसरिया रंग का निकलता है।

3. तोतापरी – इस आम का स्वाद हल्का मीठे के साथ खट्टा भी होता है। वही बाकि आम से इस आम का शेप थोड़ा तोते के शरीर से मिलता हुआ होता है। जिसके चलते इसे तोतापरी नाम दिया गया है। इस आम की मुख्य रूप से कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पैदावार होती है। साथ ही इसका प्रयोग अधिकतर सलाद और आचार के लिए किया जाता है।

4. हिमसागर – इस आम की खेती ज्यादातर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में होती है। इस आम का रंग पीला और हरे रंग का होता है। हालांकि खाने में ये आम बहुत मीठा होता है। और एक आम का वजन करीब 250 से 300 ग्राम होता है। इस आम का ज्यादातर इस्तेमाल मिठाई और मैंगो शेक के लिए किया जाता है। यह आम बहुत ही कम समय के लिए मार्केट में आता है। केवल मई और जून दो महीने ही ये बाजारों में बिकता है।

5. बायगनपल्‍ली – यह आम एकदम अल्फांजो आम की तरह दिखने की वजह से इसे उसका जुड़वाँ भाई भी कहते है। इस आम की खेती आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के बांगनापल्‍ले में होती है। वही इसके ऊपर हल्के से धब्बे होने की वजह से आसानी से पहचाना जा सकता है। इस आम की लंबाई करीब 14 सेंटीमीटर होती है।

6 – चौंसा – यह आम उत्तर भारत और बिहार में सबसे अधिक प्रसिद्ध है। और चौसा आम के नाम पर बिहार में एक कस्‍बे का नाम भी है। यह आमतौर पर गर्मियों के आखिर और बारिश के प्रारंभ में उपलब्ध होता है। उत्‍तर प्रदेश के हरदोई का चौसा आम सबसे फेमस है। कहा जाता है कि 16वीं सदी में शेरशाह सूरी ने इस आम से लोगों का परिचय करवाया था। यह हरे और पीले रंग का होता है।

7. रसपुरी आम – इस आम की प्रजाति महारानी के तौर पर भी जानी जाती है। कर्नाटक के ओल्‍ड मैसूर से ताल्‍लुख रखने वाले लोग इसे इस नाम से जानते है। रसपुरी आम दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में आम की एक बहुत ही लोकप्रिय किस्म है, यह आम अधिकतर बेंगलुरु, रामनगर, कोलार, चिक्काबल्लापुर में और इसके आसपास के क्षेत्रों में उगाया जाता है। यह आम भी बहुत थोड़े ही समय के लिए आता है। मई में शुरू होकर केवल जून तक ही ये नजर आते है। इसका प्रयोग जैम और स्‍मूदी बनाने में अधिक होता है।

8. सिंधुरा – यह आम खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसको खाने के बाद मुंह में इसका स्वाद काफी देर तक बना रहता है। यह आम भी हल्का खट्टा होता है। बाहर से हरा और हल्का लालपन पर दिखने वाले इस आम का गूदा एकदम पीले रंग का होता है।  

9. पायरी –  इस आम से आम के सीजन की शुरुआत होती है। इनका स्वाद काफी मीठा और साथ ही ये बहुत रसीले होते है। यह आम रत्नागिरी आलफॉन्सो माँगो का एक विकल्प है।

10. नीलम  – यह आम भी सबसे लोकप्रिय आम की प्रजाति में से एक है, इसकी पैदावार आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु समेत भारत के आसपास के कई क्षेत्रों में होती है। वैसे तो यह आम आपको पूरे सीजन बाजार में मिलेगा। परंतु जून में इसको खाने का अलग स्वाद होता है। हैदराबाद में इस आम को लोग सबसे अधिक पसंद करते है। इस आम का साइज बाकि आम की तुलना में छोटा होता है।

दुनिया का सबसे महंगा आम और कीमत

हमारे देश में आम की एक ऐसी खास किस्म पाई जाती है। जिसकी कीमत लाखों में है। और शायद एक आम आदमी के लिए इसे खरीद पाना काफी मुश्किल होता है। वही आप भी इस आम की कीमत सुनकर चौंक जायेंगे। आपको भी शायद इसकी कीमत पर यकीन न हो। तो आइये आपको बताते है जापान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैश्विक बाजार में इस आम के एक किलोग्राम की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये है। और इस लाखों की कीमत वाले आम की किस्म का नाम ‘मियाजाकी’ (miyazaki) है। जो कि दुनिया का सबसे महंगा आम है।

वही मध्य प्रदेश के जबलपुर के संकल्प परिहार ने इन आम के पेड़ों की सुरक्षा के लिए चार गार्ड्स और छह कुत्ते दिनरात देखभाल के लिए रखे हुए है। संकल्प परिहार ने चेन्नई जाने के दौरान ट्रेन में एक व्यक्ति से आम के पौधे खरीदे थे। घर आकर उन्होंने और उनकी पत्नी ने अपने बगीचे में आम के दो पेड़ लगाए थे। उस वक़्त उनको नहीं पता था। यह मियाजाकी आम के पेड़ है। वही जब ये पेड़ बड़े हुए तब इन पर गहरे लाल रंग के आम आने लगे। जिसे देखकर दंपती की खुशी का ठिकाना नहीं था।

इसके बाद उन्होंने अपनी मां दामिनी के नाम पर इस आम का नाम रख दिया। बाद में पता चला कि यह दुनिया के सबसे महंगे आम के पेड़ हैं। इनकी पहचान जापान (japan) के मियाजाकी आम के रूप में हुई। परिहार परिवार ने बताया इन आमों की मुंह मांगी कीमत का ऑफर मिल चुका है। परंतु उन्होंने साफ़ इंकार कर दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *