remove pimples
इन घरेलू उपायों से गायब हो जायेंगे आपके चेहरे के कील-मुंहासे, कुछ ही दिनों में निखरेगी त्वचा

चेहरे पर मुंहासे निकलने पर हम अचानक से परेशान हो जाते है। क्यूंकि इसका सीधा असर हमारी खूबसूरती पर पड़ता है। वही इन कील-मुंहासे निकलने के अनेकों कारण होते है। जैसे – स्किन एलर्जी, खून की खराबी, ऑयली स्किन, ज्यादा तेल-मसाले खाने से, बदलते मौसम हॉर्मोनल डिसबैलेंस आदि। इन्ही को हम पिंपल्स या एक्ने आदि नामों से भी जानते है। कई लोगो के हमेशा मुंहासे बने ही रहते है। वही कुछ लोगो के कभी-कभी किसी कारणवश निकलने लगते है। तो ऐसे लोगो को चिंता करने की जरूरत नहीं है। वो कुछ घरेलू उपाय करके भी इन्हे मिटा सकते है। एक बात ध्यान देने वाली है, कभी भी पिंपल्स को हाथ से छूना या फोड़ना नहीं चाहिए इससे इन्फेक्शन और निशान रह जाने का खतरा बना रहता है।

इसके अलावा मुंहासे अधिकतर बरसात के मौसम में तेल – मसाले या आचार आदि खाने की वजह से भी निकलने लगते है। वही लड़कियों में पीरियड्स के दिनों में ये समस्या देखने को मिलती है। अक्सर पेट की खराबी की वजह से भी पिंपल्स निकलने लगते है। खान-पान और खराब लाइफस्‍टाइल का हमारे शरीर पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। इसी के चलते हमे अनेक तरह की बीमारियों का शिकार होने लगते है। जिसके चलते हमे इन चीज़ो में बदलाव लाना बेहद जरूरी होता है। तो आइये जानते है किस तरह घरेलू उपाय करके पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है :-

1. नीम की पत्तियां – नीम की पत्तियां एंटीसेप्टिक होती है। जिसके चलते ये चेहरे के कील-मुंहासे हटाने में सहायता करती है। इसके लिए नीम की पत्तियों को पीस कर उसका पेस्ट लगाए या। सुखाकर भी इनका पाउडर बनाकर रखा जा सकता है। इसके अलावा नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उसकी भाप लेने से भी पिंपल्स धीरे-धीरे गायब होने लगते है।

2. टमाटर और दही पेस्ट – गर्मियों में टमाटर और दही का सेवन अच्छा होता है। इससे स्किन को ठंडक मिलती है। यदि आपके चेहरे पर पिंपल्स निकलते हो तो आप हफ्ते में 1 या 2 बार टमाटर को पीस कर उसमे दही मिलाकर उसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर ले। इसे चेहरे पर लगाए और सूख जाने पर ठंडे पानी से धो लें। आपके चेहरे की त्वचा एकदम खिली-खिली नजर आने लगेगी।

3. बर्फ– यदि आपको चेहरे पर कभी-कभी पिंपल्स निकलते हो तो ऐसे लोगो के लिए ये बेस्ट उपाय है। चेहरे पर दिन में 2 या 3 बार बर्फ रगड़े। इससे आपके चेहरे को ठंडक मिलेगी। और यदि गर्मी की वजह से मुंहासे निकले होंगे तो ये तुरंत गायब हो जायेंगे।

4. शहद और दालचीनी यह एक ऐसा उपाय है जो मुंहासों के मामले में कभी फेल नहीं होता। शहद और दालचीनी को मिलाकर जब एक साथ मुंहासों पर लगाया जाता है, तो उनके एंटीबैक्‍टीरियल गुण चेहरे को बेदाग बनाकर मुंहासों का सफाया कर देते हैं। इसे चेहरे पर लगाने के लिए 2-3 बड़े चम्मच शहद में 1 बड़ा चम्मच दालचीनी पाउडर मिनाएं और मुहांसों पर एक कॉटन बॉल की मदद से लगाएं। इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे अच्छी तरह से धो लें।

5. टूथपेस्ट– ये शायद सुनकर आपको अजीब लगे परंतु ये भी पिंपल्स हटाने का बेस्ट ट्रीटमेंट है। बस इसमें ध्यान रखना चाहिए की टूथपेस्ट जेल वाला नहीं होना चाहिए। सफेद वाले टूथपेस्ट को अपने मुंहासो पर लगाए। और कुछ देर बाद इसे हटा लें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *