belly fat reduce
पेट की चर्बी होगी छूमंतर, बस रात को सोने से पहले अपनाये ये आसान नुस्खे, तेजी से घटेगा वजन !

कोरोना काल के बाद से लोग अपनी हेल्थ की ओर काफी ध्यान देने लगे है। क्यूंकि कोरोना के बाद से लोगो को समझ आ गया है। स्वास्थ्य का हमारे जीवन में कितना ज्यादा महत्व है। वही मोटापे का हमारे स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। मोटापे की वजह से हम अनेक बीमारियों से ग्रस्त हो जाते है। और इसका मुख्य कारण है हमारी खराब जीवनशैली। क्यूंकि यदि हमारा खाने पीने का रूटीन नहीं होगा तो हम जरूर मोटापे का शिकार हो जायेंगे। साथ ही हमे रोग बीमारियां भी अपनी गिरफ्त में ले लेंगी।

इसके अलावा मोटापे का दूसरा बड़ा कारण है जंक फ़ूड यानि बाहर का खाना अधिक खाना और कोई शारीरिक कार्य (Physical Activity) नहीं होना। इसकी वजह से भी हमारे शरीर पर चर्बी बढ़ने लगी है। सबसे पहले चर्बी हमारे पेट पर बढ़ना शुरू होती है। जो कि देखने से काफी खराब लगती है। इससे हमारा शरीर का शेप और कपड़े भी अजीब लगने लगते है। साथ ही इस वजह से हम लोगो के कमेंट का भी शिकार हो जाते है। तो आज हम आपको पेट की चर्बी गायब करने के कुछ आसान उपाय बताएंगे। जो आपको रात को सोने से पहले अपनाने होंगे। तो आइये जानते है पेट का मोटापा गायब करने के आसान नुस्खे

– कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेट की चर्बी काम करने के लिए रोज रात को सोने से पहले या प्रतिदिन पुदीने का सेवन करना लाभदायक होता है। इसके लिए आप रायते में और चाय में पुदीना मिला सकते है। इसके अलावा पानी में पुदीना घोल कर भी पिया जा सकता है।

– मसालों में प्रयोग की जाने वाली दालचीनी भी पेट की चर्बी कम करने का एक रामबाण उपाय है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो इसे एक संपूर्ण डिटॉक्स ड्रिंक बनाता है। जो कि शरीर का फेट गलाने में मदद करता है। इसको आप चाय में डालकर पी सकते है।

– ग्रीन टी में भी एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते है ,इसके प्रतिदिन सेवन से आपका वजन कम होने के साथ आपकी त्वचा की भी रंगत निखरती है। साथ ही ये हमारे मेटाबोलिज्म को भी स्ट्रांग बनाता है, तो यदि आप रोज रात को सोने से ग्रीन टी का सेवन करते है तो निश्चित आप कुछ ही दिनों में अपने पेट की चर्बी को कम कर लेंगे। इसको रात में पीने से आपने जो दिनभर खाया पीया है वो उसका जो फैट जमा हो जाता है उसको ये बर्न करता है।

– ये बात शायद आपको चौंका देगी। परंतु एक शोध में सामने आया है कि रोज रात को हरी-मिर्च खाने से आपके पेट की चर्बी बहुत जल्द कम होने लगती है। क्यूंकि इसमें उपस्थित रसायनिक पदार्थ शरीर का मोटापा कम करने में मददगार होते है।  

– रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से भी पेट की चर्बी गायब होने लगती है। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन भी होता है, जो अच्छी नींद और वजन घटाने को बढ़ावा देता है।

– पेट की चर्बी कम करने के लिए रात को सोने से पहले साबुत मेथी दाना की करीब 10-15 दाने एक गिलास पानी में डालकर छोड़ दे। और सुबह उठकर उस पानी को पी लें। इससे शरीर से एक्स्ट्रा फैट जाने के साथ आपको एसिडिटी की समस्या से भी राहत मिलेगी।

– इसके अलावा आप रोज रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी अवश्य पीकर सोये। इससे भी आपके पेट की चर्बी बहुत जल्द गलने लगेंगी।

– यदि आप सुबह शाम खाली पेट हल्के गुनगुने पानी में एक नींबू और 1 चम्मच शहद डालकर पियेंगी। तो आपके पेट की चर्बी छूमंतर हो जाएगी। क्यूंकि इस उपाय से मेटाबॉलिजम तेज होता है जिससे फैट जल्दी बर्न होता हैं।

– एलोवेरा का सेवन स्किन और अन्य बीमारियों के इलाज के साथ शरीर का वजन और चर्बी कम करने के लिए भी होता है। इसके लिए आप आधे गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच एलोवेरा जूस और जीरा पाउडर मिलाये। और इसे रोज रात में सोने से पहले पी लें। इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेज होने के साथ आपके शरीर में फैट इकठ्ठा नहीं होने पायेगा।

– इसके साथ ही सबसे महत्वपूर्ण बात रात का खाना समय पर खा लें। यानि डिनर हमे रात में सोने से करीब 3 घंटे पहले कर लेना चाहिए। और हमेशा रात में हल्का खाना खाकर सोना चाहिए

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *