bank holiday july 2021

Bank Holidays In July 2021: जुलाई महीने की शुरुआत में बैंक की ओर से अतिरिक्त शुल्क का झटका तो आपको लग ही चुका है। वही अब दूसरा झटका भी लगने जा रहा है। जी हाँ जुलाई महीने में आधे महीने बैंक बंद रहने वाली है। यानि 15 दिन बैंक में छुट्टियां रहेंगी। तो यदि आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो उसे जल्द से निपटा ले। अन्यथा आपको एक लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। और जुलाई महीने में यदि आप बैंक जा रहे है तो इन हॉलिडे लिस्ट पर एक नजर जरूर डाल लें। ताकि आपको अपनी होम ब्रांच पहुंचे और आपको वहाँ ताला लटका देखकर निराश होना पड़े।

बता दें आरबीआई (RBI) की ओर से बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है। इस हॉलिडे लिस्ट में सभी राज्यों के हिसाब से छुट्टियां दी गई होती हैं। और सब राज्यो के हिसाब से छुट्टी निर्धारित की जाती है। वही जुलाई महीने में जो बैंक को 15 दिन की छुट्टियाँ दी जा रही है। वो कुछ ऐसे है 9 छुट्टियां त्योहारों की इसके अलावा 6 छुट्टियां शनिवार और रविवार को होंगी तो कुल मिलाकर 15 दिनों की छुट्टियां होंगी। वही ये त्योहारों वाली 9 छुट्टियां राज्यों के हिसाब से दी जाएगी। सब जगह की बैंक बंद नहीं होंगी। तो आइये जानते है जुलाई महीने की छुट्टियों की तारीख लिस्ट और बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट देखने के लिए आप रिजर्व बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx   पर विजिट कर सकते हैं.

जुलाई माह हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List July 2021)

– 4 जुलाई 2021                 रविवार

– 10 जुलाई 2021               दूसरा शनिवार

– 11 जुलाई 2021               रविवार

– 12 जुलाई 2021               सोमवार – कांग (राजस्थान), रथ यात्रा (भुवनेश्वर, इम्फाल)

– 13 जुलाई 2021               मंगलवार – भानु जयंती (शहीद दिवस- जम्मू और कश्मीर, भानु जयंती– सिक्किम)

– 14 जुलाई 2021              द्रुकपा त्शेची (गंगटोक)

– 16 जुलाई 2021               शुक्रवार – हरेला पूजा (देहरादून)

– 17 जुलाई 2021               खारची पूजा (अगरतला, शिलांग)

– 18 जुलाई 2021               रविवार

– 19 जुलाई 2021              गुरु रिम्पोछे के थुंगकर त्शेचु (गंगटोक)

– 20 जुलाई 2021              बकरीद- मंगलवार को बकरीद के कारण जम्मू, श्रीनगर, त्रिवेंद्रम में बैंक बंद

– 21 जुलाई 2021              बकरीद- अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कोलकाता, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, पटना, रायपुर, नई दिल्ली, पणजी, रांची में बैंक बंद

– 24 जुलाई 2021             चौथा शनिवार

– 25 जुलाई 2021             रविवार

31 जुलाई 2021              शनिवार – केर पूजा (अगरतला)

आपको बता दें रविवार और दूसरे, चौथे शनिवार को सभी राज्यों में बैंक का अवकाश रहेगा। जिसमे 4, 11, 18 और 25 जुलाई को रविवार पड़ रहे है, वही 10 और 24 जुलाई को दूसरा और चौथा शनिवार है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *