उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर बरेली से मायानगरी तक का सफर तय करने वाली वो लड़की जिसने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली। दरअसल हम बात कर रहे है बॉलीवुड ऐक्ट्रिस दिशा पाटनी की। दिशा पाटनी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ से करियर की।

जिसके बाद दिशा ने भारत, बागी-2 जैसी कई फिल्मों में शानदार प्रदर्शन किया। और अब वो बहुत जल्द सलमान खान के साथ फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में फीमेल लीड में दिखाई देंगी।

दिशा पाटनी जीवन-परिचय

दिशा पटानी का जन्म 13 जून 1992 को बरेली, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। दिशा के पिता का नाम जगदीश सिंह पटानी है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी हैं और उनकी माँ एक हेल्थ इंस्पेक्टर हैं। एक छोटा भाई है, जिसका नाम सूर्यवंश पटानी और एक बड़ी बहन खुशबू पटानी है। जो की सेना में अफसर है।

वही दिशा ने नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही दिशा ने अपना करियर बतौर मॉडल के रूप में किया था। इसके साथ ही दिशा ने तेलुगु फिल्म से अपना डेब्यू किया था। साथ ही दिशा केडबरी डेयरी मिल्क के विज्ञापन समेत करीब 100 टीवी विज्ञापनों में काम कर चुकी है।

पायलट से बॉलीवुड तक का सफर

आपको बता दें दिशा पाटनी का बचपन से एक सपना था कि वो वायु सेना पायलट बने। परंतु ऐसा हो नहीं पाया और आज वो एक फेमस बॉलीवुड स्टार बन चुकी है और ये उनकी ये उपलब्धि भी उनके पिता के लिए कुछ कम नहीं है। वही दिशा के पिता को अपनी दोनों बेटियों पर गर्व है। साथ ही हो अपने आपको काफी खुशनसीब समझते है। और वो कहते है कि आज मेरी दोनों होनहार बेटियां जिसमे बड़ी बेटी खुशबू सेना में अफसर है तो वही छोटी बेटी दिशा आज किसी के परिचय की मोहताज नहीं है। और एक बॉलीवुड स्टार बनी बैठी है। वही उन्होंने ये भी बताया कि पहले लोग दिशा को बड़ी बेटी खुशबू की जानते थे लेकिन अब लोग दिशा के पापा से जानते है। दिशा ने बॉलीवुड में एक अच्छा नाम कमाने के लिए कड़ी मेहनत की और आज अपनी एक अलग पहचान बना ली।

मॉडल और ऐक्ट्रिस बनने की ऐसे ठानी

दिशा के पिता जगदीश पाटनी ने बताया कि साल 2012 में जब दिशा एमिटी कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन कर रही थी। उस वक़्त लख़नऊ के एमिटी कॉलेज से दिशा को अचानक से खबर मिली की MP में मिस पैंटालून कॉम्पटीशन होना है। और इसके जरिये ब्रांड के मॉडल को सेलेक्ट किया जाना था। मै और दिशा की बड़ी बहन दोनों व्यस्त होने के चलते दिशा के साथ नहीं जा सकते थे। लेकिन दिशा ने अकेले ही स्वयं उस कॉम्पटीशन में हिस्सा लेकर पहली ही बार में मिस पैंटालून  विजेता बन गई। और इस कॉम्पटीशन के बाद ही दिशा में कॉन्फिडेंस लेविल काफी बढ़ गया। और उन्होंने मॉडल और ऐक्ट्रिस बनने की ठान ली।

दिशा के अफेयर और नेटवर्थ

वही दिशा के अफेयर्स की बात करे तो कुछ समय पहले दिशा की अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप में होने की खबरें आई थी।

वही खबरें ये भी थी कि टीवी स्टार पार्थ समथान के साथ दिशा पाटनी रिलेशनशिप में थी। लेकिन इस बारे में बहुत कम लोगों को पता था। इसके साथ ही दिशा की नेटवर्थ 55 करोड़ रुपये है और वो कई हॉलीवुड स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं।

पहले ही ऑडिशन में हुई थी रिजेक्ट

आपको बता दें दिशा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत में फिल्म हीरोपंती के लिए ऑडिशन में हिस्सा लिया था। लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था।  और फिर उस रोल के लिए कृति सेनन को चुन लिया गया था। जिसके बाद दिशा ने सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में ट्राई किया और बॉलीवुड में एंट्री की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *